नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम खुटेरी मे नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 21 नवम्बर को रात्रि करीब पौने बारह बजे घर वालों को पता चला कि लड़की अपने बिस्तर पर नही है, कही चली गई है.
जिसका आसपास रिश्तेदारों मे पता तलाश करने पर भी पता नही चला. लड़की के परिजनों को संदेह है कि ग्राम तुसदा निवासी के द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चम्मन सेन पिता राजकुमार सेन उम्र 19 साल के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें