डुमरपाली में रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वा... - CG Sandesh

डुमरपाली में रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले पकड़ाये.

खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली पटेल भवन के सामने कुछ लोग बैठकर रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है.

जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान में ग्राम डुमरपाली पटेल भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया, जहाँ कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये. तथा मौके पर आरोपियान थानसिंग कमार उम्र 35 साल, नारद यादव उम्र 50 साल, हेमराज भारती उम्र 35 साल के कब्जे से जुमला 710 रूपये, एक प्लास्टिक का बोरी एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें