news-details

रायगढ़ जिले में अभी लागू नही होगा धारा 144... पूर्व में लागू किये धारा 144 को कलेक्टर ने किया निरस्त...कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश...

मंगलवार को जिला कलेक्टर भीम सिंह ने धारा 144 लागू करने सम्बंधित आदेश जारी किये थे। जिसके मुताबिक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ़्यू भी शामिल था।


जिसके बाद आज शाम को कलेक्टर भीम सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसमें उल्लेख है कि रायगढ़ जिले के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ संपूर्ण जिले में 20 दिसम्बर 2020 तक या आगामी आदेश पर्यन्त तक लागू दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर होने वाले निर्णय के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जायेगी।




अन्य सम्बंधित खबरें