महासमुंद : गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौके पर ही मौत
कोमाखान के पास नेशनल हाईवे 353 पर गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर कल 24 नवंबर को पलट गया. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीँ सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक, एचपी गैस कंपनी का टैंकर विशाखापट्टनम ने राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद जा रहा था. इस दौरान मोड़ के पास टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.
अन्य सम्बंधित खबरें