खेलने के बहाने घर बुलाकर बच्चियों को सुने मकान में लेजाकर दि... - CG Sandesh

खेलने के बहाने घर बुलाकर बच्चियों को सुने मकान में लेजाकर दिखा रहा था पोर्न फिल्म...! एक बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार...रायगढ़ जिले की शर्मनाक घटना...

दो बच्चों को अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों को सूने घर में ले जाकर पोर्न फिल्म दिखा रहा था। एक बच्ची बचकर निकली और परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने चक्रधर नगर थाने में शिकायत की। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो बच्चियां अपने घर पर अकेली थीं।

इसी दौरान आरोपी छोटे लाल लकड़ा 35 साल पिता मंगल लकड़ा आया और बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर ले गया। 11 साल की लड़की किसी तरह से घर से भाग गई। उसने अपने परिजनों को यह बताया। परिजन ने बच्ची को छुड़ाया। सलाह करने के बाद गांव के कुछ लोग इकट्‌ठा होकर चक्रधर नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

आरोपी शादीशुदा है, खुद दो छोटे बच्चों का बाप:-

आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। उसके बच्चों की उम्र भी कम है। आरोपी के परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसलिए आरोपी घर पर अकेला था। बच्चों को देखने के बाद उसके दिमाग में उन्हें घर ले जाने की बात सूझी।

पीडोफिलिया से संबंधित क्राइम:-

छोटे बच्चों और नाबालिगों से लैंगिक अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। मनोरोग विभाग इसे सेक्सुअल पर्वर्जन डिस आर्डर या फिर पीडोफीलिया कहता है। इसमें व्यक्ति छोटे उम्र के बच्चों से ज्यादा आकर्षित होते हैं। गंदे कंटेंट देखने से सही गलत को समझने की क्षमता खत्म होने लगती है।


अन्य सम्बंधित खबरें