बागबाहरा : प्रतिक्षालय के बाजू में 06 जुआरी को पकड़ा गया. - CG Sandesh

बागबाहरा : प्रतिक्षालय के बाजू में 06 जुआरी को पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड बागबाहरा प्रतिक्षालय के बाजू में कुछ लोग को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ते हुये मनन अग्रवाल उम्र 34 साल, जगदेव साहू उम्र 30 साल, लक्ष्मीचंद्र साहू उम्र 25 साल, मनीराम विश्वकर्मा उम्र 46 साल, कमल नरायण बरिहा उम्र 40 और पेमेन्दर सिंह दुआ उम्र 45 साल से नगदी रकम 3100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया तथा आरोपियों पर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें