साल्हेभाठा व सिमगांव में काटपत्ती और खड़खड़िया जुआ खेलते पकड़ा... - CG Sandesh

साल्हेभाठा व सिमगांव में काटपत्ती और खड़खड़िया जुआ खेलते पकड़ाये आरोपी.

कोमाखान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम साल्हेभाठा चौक के पास बिजली खम्भा के नीचे कुछ लोगों को रूपये पैसे से हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा. जिसमे दिलीप कुमार देवांगन उम्र 49 वर्ष, नेतराम ठाकुर उम्र 38 वर्ष से 13,240 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

इसी तरह ग्राम सिमगांव गौरा चौरा के पास मोमबत्ती जलाकर रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ खेल राजेन्द्र निषाद उम्र 35 वर्ष, भरत लाल साहू उम्र 47 वर्ष, रूप सिंग कुर्रे उम्र 24 वर्ष से रकम 3040 रूपये एवं 06 नग खड़खड़िया गोंटी एवं 01 नग पट्टी जिसमें झंडी, मुंडी, ईंटा, बैरक, पान, चिडी का चित्र बना व एक जला हुआ मोमबत्ती मिलने पर धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें