news-details

विजय बसंत एवमं साथियों द्वारा अनोखे अंदाज में मनाया गया मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन....वृद्धाश्रम में बांटे कम्बल एवं मास्क.....

कल विधायक एवमं मंत्री उमेश पटेल के जन्मदिन पर हजारों की संख्या में कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवमं दीर्घायु होने के कामना की।

कुछ कार्यकर्ताओं ने नंदेली हाऊस न जाकर अपने क्षेत्रों में ही जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मिठाई बांटे गए तो कहीं युवा संगठन द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया।

इसी तारतम्य में बधाई देने के लिए सारंगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता वर्तमान मंडी अध्यक्ष गुडेली विजय बसंत अपने साथी आकाश मिश्रा(जिला पंचायत सदस्य), परमानन्द डेंजारे एवं अन्य कॉंग्रेसी साथियों के साथ मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर बधाईयां एवं शुभकामनाएं अर्पित किए।



वृद्धाश्रम में अनोखे ढंग से मनाया जन्मदिन:-

मंत्री उमेश पटेल से मिलने के पश्चात विजय बसंत एवम साथियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा मंत्री महोदय के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ठंडी मौसम को देखते हुवे वृद्धजनों को गर्म कपड़े स्वरूप कम्बल एवं फल भेंट किया गया।


अपने बीच विजय बसन्त एवंम साथियों को पाकर बुजुर्ग माता-पिताओं के चेहरे में खुशियां फैल गयी तथा उन्हें अपनेपन के अहसाह की अनुभूति हुवी। इस नेक कार्य मे युवा नेता विजय बसंत के साथ आकाश मिश्रा, परमानंद डेन्जारे के साथ अन्य कांग्रेसी साथयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।



विजय बसन्त की दयालुता सारंगढ़ अंचल में हमेशा से रहा है चर्चा का विषय:-

ग्राम पंचायत गुडेली के विजय बसंत द्वारा किसी अंजान भिखारी को खाना खिलाना, राहगीरों की मदद करना हो, मितानिनों का सम्मान से लेकर आम नागरिक से लेकर महिलाओं की मदद करना हो विजय बसन्त नाम किसी परिचय के मोहताज नही हैं। अपने सरल एवं सादे मिजाज से शासकीय कर्मचारियों से लेकर मीडिया जगत में भी लोकप्रिय हैं, उनकी अर्धागिनी तुलसी बसन्त वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैँ, जो अपने पति से भी परोपकारी कार्य मे 2 कदम आगे हैं। अगर आम जनता की मानें तो विजय बसन्त आने वाले समय मे सारंगढ़ अंचल के बड़े चेहरे साबित होने वाले हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें