बागबाहरा : ठेला में लोगों को शराब उपलब्ध कराने वाले पर कार्य... - CG Sandesh

बागबाहरा : ठेला में लोगों को शराब उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिलाबडेरा रोड में पुनाराम ध्रुव द्वारा अपने चखना ठेला में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड किया तो पीने वाले लोग पुलिस को देख कर भाग गये तथा ठेला में एक व्यक्ति मिला जिसका पुलिस द्वारा नाम पता पुछने पर अपना नाम पुनाराम ध्रुव पिता रूप सिंग ध्रुव उम्र 20 साल, निवासी 5 थानापारा बागबाहरा का निवासी बताया.


पुलिस ने बताया की आरोपी से मौके पर एक गोवा अंग्रेजी शराब की180ML वाली शीशी में 40ML गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 35 रूपये एवं तीन नग डिस्पोजल को जप्त किया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें