बाग़बाहरा : नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम कुर्रूभांठा में नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 25 नवम्बर 2020 को लड़की रात्रि करीब 08:30 बजे शौच करने जा रही हूं कहकर बाड़ी तरफ गयी जो करीब एक घंटा तक वापस नही आने पर घर वालों ने बाड़ी तरफ जाकर देखा तो वहां नहीं मिली, को बिना बताये कही चली गई है.
बताया गया कि गांव मे एवं आस-पास के गांव तथा रिश्तेदारों मे पता करने पर भी पता नहीं चला. परिजनों को शंका है कि उसकी नाबालिग़ लड़की को ग्राम बिरनीबाहरा (डोंगरीखोल)थाना छुरा जिला गरियाबंद का संतकुमार पिता अवधराम कमार द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें