मोटर साइकल ने पीछे से मारा ठोकर मामला दर्ज. - CG Sandesh

मोटर साइकल ने पीछे से मारा ठोकर मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम बीकेबाहरा में खेत से वापस घर पैदल आ रहे व्यक्ति को मोटर साइकल ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 27 नवम्बर 2020 के करीब शाम 06.30 बजे गांव के पवन सिंग ध्रुव पिता नंदलाल ध्रुव उम्र करीब 60 साल अपने खेत से वापस घर पैदल आ रहा था कि पुनित राम साहू के घर के सामने मेनरोड NH 353 पहुंचा था कि पीछे से आ रही मो0सा0 ग्लैमर काला रंग का सोल्ड के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से पवन सिंग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछने पर संतराम मांझी पिता जोहन मांझी उम्र 25 साल साकिन कुरूमपुरी थाना नवापाडा(उडिसा) का निवासी बताया. बताया गया कि एक्सीडेंट से पवन सिंग ध्रुव के सिर, पैर में चोट लगा है जिसे उपचार हेतु सीएचसी बागबाहरा ले गये वहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद ले गये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें