रायगढ़ की खराब सडको का जिम्मेदार ओवरलोडिंग-जितेश जायसवाल
हमारे शहर और शहर के बाहर की सडको की हम अगर बात करे तो रायगढ़ की सड़कों का इतिहास बहुत ही खराब रहा है,पूरे प्रदेश मे रायगढ़ 2 ही चीजो से सबसे ज्यादा मशहूर है पहला यहाँ का प्रदूषण और दूसरा यहाँ की खराब सड़के।
आज रायगढ़ मे प्रदूषण अपने चरम सीमा मे है,फैक्ट्री के चिमनियों से निकलने वाला धुंवा रायगढ़ को प्रदूषित करने मे अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या हमारे जिले की है जर्जर हो चुकी सड़के है और उसका प्रमुख कारण बड़ी बड़ी गाड़ियों मे चल रहा ओवरलोडिंग का खेल।
रायगढ़ के लगभग सभी रेल्वे साइडिंग से टेलर मे भर भर के ओवरलोड माल निकल रहा है,जिससे रायगढ़ से बाहर की सड़कें अत्यंत दयनीय हो गई है,इन खराब सड़को के कारण आये दिन इन किसी की जान जा रही है,या आम आदमी दुर्घटना का शिकार हो रहा है,ट्रेफिक विभाग और आरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोड गाड़ियों का सदैव चालान काटा जाता है,लेकिन जिन जगहों से ये माल आ रहा वहाँ तक प्रशासन का हाथ कभी नही पहुँच पाता।ये सोचनीय विषय है।अगर इन साइडिंग से ही प्रशासन कड़ाई कर ओवरलोड बंद करवा दें तो ओवरलोडिंग की समस्या ही खत्म हो जाएगी,और सडको को भी ज्यादा नुकसान नही होगा।
जिला प्रशासन को चाहिए जल्द ही इन रेल्वे साइडिंग पर कड़ाई कर निकलवने वाले ओवरलोड माल को बंद करवाया जाए।और ओवरलोडिंग बंद होने के भाड़ा मे भी वृद्धि होगी,जिससे गाड़ी मालिक ओवरलोडिंग के चलान से भी बचेंगे और उन्हें भाड़ा भी ज्यादा मिलेगा। इस संबंध मे युवा नेता जितेश जायसवाल ने कहा जल्द ही कलेक्टर से मिलकर ओवरलोडिंग बंद के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।क्योकि ओवरलोडिंग की वजह से गाड़ी मालिको को भी नुकसान है,भाड़ा मे वृद्धि नही हो रही,ओवरलोड बंद होने से भाड़े मे वृद्धि होगी और ट्रैफीक विभाग और आरटीओ विभाग के कार्यवाही से भी सभी गाड़ी मालिक सुरक्षित रहेंगे।जल्द ही स्थानिया लोगो के साथ और गाड़ी मालिको के साथ ओवरलोडिंग बंद के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।।