कोमाखान : थ्रेसर मशीन में फंसने से महिला की मौत
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम चिंगरिया में 25 नवंबर 20 के 13:30 बजे सोनकुंवर पाण्डे पति अनिरूद्ध पाण्डे उम्र 55 वर्ष निवासी चिंगरिया थाना बागबाहरा की थ्रेसर मशीन में फंसने की वजह से मौत हो गयी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल में थ्रेसर मशीन का चालक शेषनारायण चन्द्राकर अपनी ट्रेक्टर थ्रेसर मशीन को लापरवाही एवं सुरक्षा के पूर्ण उपाय किये बिना चालू कर एक जगह बैठ गया. जिससे मृतिका सोनकुंवर पाण्डे की पहनी साड़ी एवं बायां हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया जिसकी चोंट और अत्यधिक खून निकलने से मृतिका की मौत हो गई. इस तरह थ्रेसर मशीन चालक शेषनारायण चन्द्राकर पर अपराध धारा 304(A) ता.हि. का पाये जाने से अपराध सदर धारा कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें