पिथौरा : कैलाशपुर के पास 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : कैलाशपुर के पास 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस ने मूखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम कैलाशपुर की ओर से अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम डोंगरीपाली की ओर जाते हुये पकड़ा है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान खलिया डबरी खल्लारी मंदिर कैलाशपुर के पास एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते मिला, जिसे रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम जेठराम सहिस पिता रामसिंग सहिस उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरीपाली थाना पिथौरा का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने 05-05 लीटर वाली दो जरीकेन में भरी हुई कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब. कीमती 2,000/- रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी जेठराम सहिस का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।




अन्य सम्बंधित खबरें