बसना : पान ठेला में अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
थाना बसना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम लिमदरहा के रोड किनारे अपने पान ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर पुलिस ने कार्यवाही की है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दुकान में दबिश देने से वहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा आरोपी विनोद यादव पिता प्रभुलाल यादव उम्र 22 साल, लिमदरहा चौकी भंवरपुर थाना बसना मिला. जिसके पेश करने पर दो पौवा देशी प्लेन शराब की शीशी दोनो में करीब 100-100 एमएल भरी हुई प्लेन शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें