बागबाहरा : शराब के नशे में मदहोश पड़े दो व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने टाउन पेट्रोंलिंग करते धान मंडी के सामने पिथौरा रोड बागबाहरा के पास आम रोड पर शराब के नशे में एक व्यक्ति को मदहोश होकर गिरते पड़ते पाये जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि शराबी के पास काफी भीड भाड इकट्ठा हो गया था जिसके पास जाकर उससे पुछताछ करने पर अपना नाम गनपत जगत पिता रूप सिंग जगत उम्र 57 वर्ष वार्ड नं 09 बागबाहरा का रहने वाला बताया.
इसी तरह पिथौरा चौक के पास आम रोड पर शराब के नशे में दिलेश्वर गेण्ड्रे पिता देव सिंग गेण्ड्रे उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं 10 नवागांव बागबाहरा का पाया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (च) (1) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत होना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें