मुखबिर से सूचना मिलने पर...बाराद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी 5 ... - CG Sandesh

मुखबिर से सूचना मिलने पर...बाराद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी 5 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को पकड़ा...

जांजगीर चांपा जिला के बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत 05 मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार थाना बाराद्वार क्षेत्रातर्गत लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना घटित हो रही थी जिस पर अंकुश लगाने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना बाराद्वार से टीम गठित कर चोरी गये मोटर सायकलो एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश लगातार की जा रही थी.

आज दिनांक 30/11/2020 को अपराध विवेचना दौरान मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि बाराद्वार बस्ती निवासी नारायण उर्फ टांडिया चोरी की मोटर सायकल को खपाने के मकसद से ग्राहक की तलाश कर रहा है । सूचना पर ग्राम बाराद्वार वस्ती पहुंचकर नारायण उर्फ टांडिया का पता तलाश करने पर नारायण उर्फ टांडिया गांव के बड़े नहर पुल के पास मिला । 

जिसे चोरी की मोटर सायकल चोरी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करने इंकार किया । जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर 05 नग मोटर सायकल को बाराद्वार , भागोडीह एवं सक्ती टाउन से चोरी करना स्वीकार किया । 

मौके पर विधिसंगत कार्यवाही किया जाकर आरोपी के निशादेही पर क्रमश : 1. मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG11MA9204 , 2 . मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG10EP9240 , 3. मोटरसायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG11AL9297 में से क्रमांक 01 से 03 तक को थाना बाराद्वार के मूल अपराध में शामिल किया गया एवं क्रमांक 04 एवं 05 को धारा 41 ( 1-4 ) CRPC , 379 भादवि के मामले मे जप्त कर माल मालिक का पता तलाश की जा रही है । आरोपी नारायण उर्फ टांडिया पिता सोनाऊ राम उम 25 वर्ष निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिह राठौर थाना प्रभारी , प्र.आर.यशवंत राठौर , प्र.आर.बलदेव सिह , आर . नरेंद्र राठौर , विकास बरेठ , म.आर.हेमलता राठौर , सैनिक श्याम राठौर का विशेष योगदान रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें