बसना : पुराना झगड़ा विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम दलदली में पुराना झगड़ा विवाद की बात लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया गया है.
पुलिस ने बताया कि 29 नवम्बर 2020 को शाम करीबन 7:00 बजे मेघनाथ सिदार के घर के बगल में रहने वाला उसका उसका छोटा भाई वीणाधर सिदार पुरानी झगड़ा विवाद की बात लेकर तुम्हारे लड़का रिंकु को तो जेल भिजवा चुका हूं देखता हूं उसका जमानत कैसे करवाते हो उसके छुटने से पहले ही तुम लोगो को जान से ख़त्म कर दूंगा कहकर धमकी देकर अश्लील गंदी गंदी गलौच किया. जिसे मेघनाथ सिदार तथा उसकी पत्नी नुरपा बाई गाली बकने से मना किये तो वह नही माना व उन्हें भी गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें