बागबाहरा : सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर विजय पान दुकान के सामने मेन रोड बागबाहरा में एक व्यक्ति को अंको पर रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय कुमार पिता कंदा स्वामी गोड उम्र 50 साल को गवाह के समक्ष रंगे हाथों पकडकर. आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, जुमला अंको के सामने दर्शित रकम 1000 रूपये, एक नग डाट पेन को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें