कोमाखान : सुअरमार चौक से 22 पाऊच महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

कोमाखान : सुअरमार चौक से 22 पाऊच महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर सुअरमार चौक के पास एक व्यक्ति से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से अवैध शराब जप्त करते हुये कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पैदल जा रहा था जो पुलिस को देख कर दौड़ लगाकर बोरी को लेकर भागने लगा, जिसे शंका होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि संदेही का नाम पता पूछने पर अपना नाम नोमचंद पिता सुधु राम ओगरे उम्र 21 साल ग्राम बंधापार थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी बताया. तथा संदेही के कब्जे में रखे सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 22 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब किमती 1320 रूपये रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें