कोमाखान : मोटर साइकल को मारी ठोकर मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत भिलाईदादर मोड़ के एक वाहन ने मोटर साइकल को ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 22 नवम्बर 2020 को तरूण साहू अपने साथी टुकेश राजपूत के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06 PA 4172 से नयापारा खरियार रोड गया था.
जहाँ से वापस आते समय भिलाईदादर मोड़ के पास बागबाहरा की ओर से आ रही वाहन क्रमांक OD03 F 2290 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG06 PA 4172 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे तरूण साहू को हाथ, चेहरा, बायें पैर एवं शरीर के अन्य भागों में चोंट, टुकेश राजपूत को सिर, हाथ, पैर शरीर के अन्य भागों में चोंट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें