पिथौरा : जाडामुडा उपार्जन केंद्र नही खोलने को लेकर 5 गाँव के किसानों द्वारा मुख्य मार्ग बसना बिलासपुर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन.
पिथौरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख समिति जाड़ामुड़ा में उपार्जन केंद्र नहीं खोलने से 5 गाँव के किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.
किसानों का कहना है कि सभी गाँव के सुविधा को देखते हुये शासन द्वारा नवीन समिति प्राथमिक साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा में बनाया जाए. उनका कहना है कि झारमुडा में उपार्जन केंद्र खोलने से किसानों को धान विक्रय हेतु परिवहन में असुविधा होगी, उपार्जन केंद्र से झारगुडा की दुरी मुख्य मार्ग से 7 किलोमीटर है, जबकि जाड़ामुड़ा उपार्जन केंद्र की दुरी 200 से 500 मीटर है.
किसानों का कहना है कि झारगुडा उपार्जन केंद्र जाने हेतु एक ही मार्ग डोंगरीपाली से है, जिसमे 11 केव्ही विधुत तार कम उंचाई में होने के कारण धान का परिवहन कर पाना संभव नहीं होगा. साथ ही डोंगरीपाली मार्ग में गली सकरा होने से उनके गाँव में परिवहन ना करने हेतु आपत्ति जताई गयी है.
किसामों ने उपार्जन केंद्र जाड़ामुड़ा में खोलने की मांग की है, जिसके पूरा नहीं होने से आज 5 गाँव जाड़ामुड़ा, बैतारी, जबलपुर, कुदारीदादर के किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है. जिसमे किसी प्रकार की अप्रिय घटना के लिये शासन को जवाबदार बताया है।