धारदार वस्तु से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फेंका कुएं में, पुलिस ने दर्ज किया मामला.
थाना खल्लारी ग्राम खुटेरी में खंडहरनुमा सुना मकान के बाड़ी के कुआं मे शव मिलने पर पुलिस ने जाँच करते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है. शव में धारदार हथियार से चोट पहुँचाने का निशान मिला है. बताया गया कि किसी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद उसे छुपाने के उद्देश्य से कुएं में फ़ेंक दिया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक योगेश कुमार सेन पिता बेदराम सेन उम्र 21 साल, निवासी खुटेरी थाना खल्लारी 26 नवम्बर 2020 को रात्रि मे खाना खाने के बाद घर से निकलते समय लेखराम की पत्नी को लेने जा रहा हूं कहकर रात्रि करीब 09:30 बजे घर से निकला था.
जिसके वापस नही आने पर उसका आस-पास तलाश किया गया. मोहल्ले के लोगों द्वारा आस-पास तलाश किये जिससे मृतक के शव मनहरण पांडे के खंडहरनुमा सुना मकान के बाड़ी के कुआं मे खोजते हुये 29 नवम्बर 2020 को सुबह 10:00 बजे गजानंद साहू ने देखा.
इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही किया. जिसमे बताया गया कि मृतक के सिर मे तीन चोटे धारदार हथियार से, मस्तक के बायी आंख के बाजू मे गहरा घांव का निशान पाया गया है. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से चोट पहुंचाकर हत्या किया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक को कुआं पानी मे फेंक दिया गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 302, 201 भादवि का अपराध घटित पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.