बागबाहरा : बैग में रखे सोने का चैन एवं लॉकेट हुआ चोरी. - CG Sandesh

बागबाहरा : बैग में रखे सोने का चैन एवं लॉकेट हुआ चोरी.

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोडरीदादर में घर से सोने का चैन एवं लॉकेट चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि संजय चन्द्राकर की पत्नि ममता चन्द्राकर 14 नवम्बर 2020 को दीपावली की पूजा के बाद अपने गहने सोने के चैन वजन करीब 16.29 ग्राम कीमत करीब 94,190 रूपये एवं सोने का लाकेट वजन 2.2 ग्राम कीमत करीब 12,640 रूपये को निकालकर अपने बैग मे रखी थी, बैग उनके कमरे में रखा था.


इसके बाद 28 नवम्बर 2020 को जब ममता चंद्राकर चैन और लाकेट पहनने के लिए बैग खोली तो उसमें चैन एवं लॉकेट नही था. जो पुरे घर में खोजने पर भी नही मिला. बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सोने की चैन और लॉकेट को चोरी कर लिया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें