निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन  सेवा भवन जगदीशपुर अस्पताल म... - CG Sandesh

निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन  सेवा भवन जगदीशपुर अस्पताल में सम्पन्न हुआ ।

जगदीशपुर दिनाँक 02 दिसम्बर 2020 को निःशुल्क रक्तदान शिविर सेवाभवन जगदीशपुर अस्पताल विकास खंण्ड पिथौरा, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया। श्री कार्तिक गोयल कलेक्टर महासमुंद और डॉ एन के मंडपे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला अस्पताल महासमुंद के सहयोग से किया गया। 

डॉ विपिन बिहारी अग्रवाल सीनियर पैथोलॉजीईस्ट जिला अस्पताल महासमुंद, जगदीशपुर अस्पताल तिमोती ,डॉ बिना,डॉ दिब्या,डॉ एल्विन,डॉ ब्रानीव, तिलोत्तमा,  जिला अस्पताल महासमुंद के टीम रामगोपाल खुंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, ओम प्रकाश पटेल लेब टेक्नोलॉजिस्ट कमल सिंग , सुनील साहू काउंसलर, दसोदा मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट प्रशिक्षु का सहयोग रहा, जगदीश पुर सेवाभवन अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 20 लोगो ने निःशुल्क रक्तदान किया गया। कोविड 19 के नियमो का पालन किया गया। 30 लोगों को मनोवैज्ञानिक रूप से परामर्श देते हुए रक्तदान करने के प्रेरित केेया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें