स्कूटी में जाते लड़की से छेड़छाड़ पड़ गया भारी शिकायत पर पुलिस न... - CG Sandesh

स्कूटी में जाते लड़की से छेड़छाड़ पड़ गया भारी शिकायत पर पुलिस ने सिरफ़िरे को ढूंढकर निकाली पुलिस और किया गिरफ़्तार.. सर्वत्र पुलिस के कारनामों की हो रही वाहवाही...

थाना में 27 नवंबर को पीड़िता ने थाना मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि पीड़िता को 20-25 दिन पहले पूर्व आरोपी गोकुल चंद्रा पिता बालाराम चंद्रा साकिन जेठा, थाना बाराद्वार के द्वारा पीड़िता को स्कूटी से जाते समय पोता नहर पार के पास रोक कर बेज्जत करने के मंशा से छेड़छाड़ किया गया था, जिसके सबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 398/2020 धारा 341, 354, 354 (घ) एक्ट पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सक्ती शोभराज अग्रवाल के निर्दशन पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तरी हेतु पातासाजी किया जा रहा था, जिसे ग्राम जेठा में पकड़ा गया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से दिनांक 02/12/2020 के 12:25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में निरीक्षक कमल किशोर महतो थाना प्रभारी मालखरौदा, आरक्षक सेतराम पटेल, घनश्याम पांडे, राजेश धीरहे, बलवंत चंद्रा, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय भूमिका रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें