पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली बड़ी सफलता..मह... - CG Sandesh

पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली बड़ी सफलता..महज 10 हज़ार के लिए हत्या कर सिर को दबा दिया था गड्ढे में....उपनिरीक्षक की मेहनत लाई रंग..

जिले के सारागांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ली है और मामले की आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम दारा सिंह जांगड़े पिता स्वर्गीय कलाराम जांगड़े उम्र 25 वर्ष है जो बलोदा बाजार जिला के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की परसाडीह नामक गांव का रहने वाला है।।

संबंधित मामले के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी हेतु ज्ञात हो कि 27 नवम्बर को लखाली गांव में सड़क किनारे खेत में एक शख्स की लाश मिली थी. बाद में मृतक शख्स की पहचान विनोद भारद्वाज, हसौद क्षेत्र के बरेकेल गांव के रहने वाले के तौर पर हुई. खून से लथपथ लाश मिली थी, सिर पर चोट के निशान मिले थे और सिर खेत के गड्ढे में दबा था. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही थी. 

इस बीच पुलिस को बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव के दारासिंह जांगड़े के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सारागांव उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी के दौरान दिनांक घटना को दारा सिंह जांगडे पिता स्व. कलाराम जागडें उम्र 25 वर्ष साकिन परसाडीह थाना बिलाईगढ जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मृतक विनोद कुमार भारद्वाज से पैसे की लेनदेन की बात को लेकर वाद विवाद होने से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। 

अभियुक्त के मेमोरण्डम कथन में हाथमुक्का व मिटटी का ढेला से विनोद के सिर में मारना व मृतक के जेब में रखे 10000 रूपये को लेना बताया। ओरापी के निशानदेही पर घटना में प्रयोग किये गये मिट्टी के ढेला आरोपी के खून से सना कपड़ा मोटर सायकल पल्सर व 10000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी दारा सिंह जांगडे पिता स्व. कलाराम जागडें उम्र 25 वर्ष साकिन परसाडीह थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार भाठापारा (छ.ग.) के विरूध्द पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 30.11.2020 को विधिवत गिरफतार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव उप निरी. सुरेश ध्रुव, सउनि रमेश ध्रुव , प्रआर 436 रोहित नेताम, प्रआर 286 दिलीप खलखो, आरक्षक 437 सहेत्तर पाटले, आर 457 सतीस यादव, आर 583 पदमराज सिंह , आर 634 महेन्द्र कवंर, आर 372 घनश्याम यादव, आर 184 गौर सिंह कवंर व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें