रायगढ़ में खुलेआम आत्मदाह करने वाली छतीसगढ़ी एक्ट्रेस का सामने... - CG Sandesh

रायगढ़ में खुलेआम आत्मदाह करने वाली छतीसगढ़ी एक्ट्रेस का सामने आया वीडियो..आखिर क्यों और किसकी वजह से किया उसने खुद को आग के हवाले, वीडियो में मांग लोगों से इंसाफ..! जलने के बाद लिया भी ले रही थी एक शख्स का बार-बार नाम..

कल मंगलवार रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा चौक के पास एक 24 वर्षीय युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस आत्मदाह से पूरे शहर में सनसनी मच गई। इसी बीच पीड़ित युवती का आत्मदाह से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने अपने आत्मदाह की पूरी कहानी बताई है और लोगों से इंसाफ की उम्मीद की है।

पीड़ित युवती का नाम पुष्पा (कनक) बेहरा है। उसका पूरा परिवार लैलूंगा में रहता है। वह रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज के सामने किराए के मकान पर रहती है। उसने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अदाकारी की है। इसके साथ ही वह एक अच्छी डांसर भी है। मंगलवार की सुबह उसने मिट्ठू मुड़ा चौक पर अपने आप ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह के समय उसके मुंह से एक व्यक्ति का नाम बार-बार निकल रहा था। वह बार-बार मोहन पटेल कह रही थी। आग बुझाने गए लोग यह पता लगाने में लगे थे कि यह मोहन पटेल आखिर है कौन? अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मिट्ठू मुड़ा का ही रहने वाला है। 

अभी तक लोग इस नाम के शख्स को तलाश रहे थे। इसी बीच अगले दिन बुधवार की सुबह एक और वीडियो सामने आया। जिसमें आत्मदाह करने वाली युवती ने अपने आत्मदाह करने की सारी कहानी बताई और लोगों से इंसाफ मांगा। उसने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। बीती रात वह 10-12 लड़कों के साथ उसके मकान में घुसा। उस पर चारित्रिक लांछन लगाए। उसे धंधेवाली कहा। प्यार और शादी के नाम पर सालों उसका शोषण किया। इस वीडियो में उसने बताया कि उसने जो साड़ी पहनी है, उसे उसके प्रेमी ने ही करवाचौथ के दिन गिफ्ट किया था और मांग में जो सिंदूर लगाया है वह उसने उसके प्रेमी के नाम से लगाया है। अब जब शादी की बात आई तो उस पर धंधे वाली का आरोप लगाकर सबके सामने जलील कर रहा है। जिससे वह इतना दुखी है कि वह खुद को पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने वाली है। नीचे वीडियो में, आत्मदाह से पहले उसने क्या कहा, आखिर क्यों उसे इतना बड़ा और घातक कदम उठाना पड़ा। आप खुद सुन और देख सकते हैं..(विडिओ आत्मदाह से पहले)


अन्य सम्बंधित खबरें