छत्तीसगढ़:-19 वर्षीय लड़के ने बनाया नाबालिक लड़की को 5 साल तक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़:-19 वर्षीय लड़के ने बनाया नाबालिक लड़की को 5 साल तक अपनी हवस का शिकार, कसमे वादे देकर करता रहा दैहिक शोषण अब जा के आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे..

नाबालिक लड़की को प्रेेमजाल में फंसा कर पांच सालों से शारीरिक शोषण का दुराचार करने वाले आरोपी युवक को जांजगीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की बड़ी कार्यवाही की गई है, मामले पर गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम अंशुल तिर्की पिता आनंद तिर्की उम्र 19 वर्ष है जो जांजगीर के चंदनिया पारा का निवासी है, जिसके द्वारा लगातार पांच वर्षों से नाबालिक लड़की को अपनी प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा कर, शारीरिक संबंध बनाकर दुराचार किया जा रहा था, एवं 27 नवंबर के दिन उक्त आरोपी युवक के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला कर अपने साथ भगा ले जाया गया, जिस पर प्रार्थी नाबालिक लड़की के परिजनों के द्वारा 30 नवंबर को जांजगीर थाने में उपस्थित होकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.11.2020 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नबालिक लड़की 27.11.2020 से लापता है, जिस पर थाना जांजगीर में गुम इंसान क्रमांक 62/2020 दर्ज कर गुमशुदा पता तलाश में लिया में लिया गया था, उच्चाधिकरियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक लखेश केवट के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जांजगीर से टीम गठीत कर गुमशुदा को बरामद किया गया, पूछताछ में बतायी कि आरोपी अंशुल तिर्की पिता आनंद तिर्की 19 साल साकिन चंदनिया पारा जांजगीर ने नाबालिक लड़की को 5 वर्ष से प्रेमजाल में फंसा कर शाररिक शोषण कर रहा था, और अपने साथ ले गया था, जिस थाना जांजगीर में दिनांक 30.11.2020 को अपराध क्रमांक 515/2020 धारा 363,366,376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 01.12.2020 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त प्रकरण की समस्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केवट, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं थाना जांजगीर स्टॉप का सराहनिय योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें