पहले साथ बैठकर किये पार्टी....पार्टी के बाद दोस्ती पर भारी प... - CG Sandesh

पहले साथ बैठकर किये पार्टी....पार्टी के बाद दोस्ती पर भारी पड़ गया पैसा...पैसों के हिसाब के लिए लिए ही मित्र ने मारा चाकू. छतीसगढ़ की घटना..

राजधानी में दोस्ती पर पैसे भारी पड़ गए। सिध्दार्थ उइके और आकाश बांदरे में यूँ तो गहरी दोस्ती थी। पार्टी में पैसों के लेनदेन के चक्कर में दोस्ती बिगड़ गई। और सिध्दार्थ ने अपने ही दोस्त आकाश को चाकू मार दिया। आकाश को लोगों ने मेकाहारा में भर्ती कराया है। तो वहीं पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने सिध्दार्थ उइके को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

क्या है पूरा मामला:-

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती के अश्वनी नगर निवासी सिद्धार्थ उइके और आकाश बांदरे दोनों दोस्त थे। मंगलवार देर रात सिद्धार्थ अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान आकाश भी वहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों मिलकर पार्टी करने लगे। पार्टी के बाद रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सिद्धार्थ ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आकाश को मार दिया।


राजधानी में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं:-

चाकू लगने पर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर कर छटपटाने लगा। घटना की जानकारी होते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आकाश को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई । पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। राजधानी अब लगता है कि चाकूबाजी की भी राजधानी बनने जा रही है। ऐसा हम नहीं पिछले महीने हुई हत्याओं के आंकड़े कह रहे हैं। पिछले महीने राजधानी में 18 हत्याएं हुईं। इनमें ज्यादातर चाकूबाजी से हुई बताई जा रही हैं।

बेखौफ घूम रहे अपराधी:-

राजधानी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यदाकदा ही पुलिस की गाड़ियां दिखती है। इसका भरपूर फायदा अपराधी उठा रहे हैं। राजधानी के तमाम इलाकों में होने वाली चाकूबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में ये आंकड़े और भी भयावह होते जाएंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें