ट्रक ने जेसीबी को पीछे से मारा ठोकर, एक की मौत । - CG Sandesh

ट्रक ने जेसीबी को पीछे से मारा ठोकर, एक की मौत ।

पिथौरा थाना अंतर्गत पुराइन तालाब के सामनें ट्रक ने जेसीबी वाहन को पीछे से ठोकर मार दी। जिसमे एक की मौत और दो को चोटे आने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 1 दिसम्बर 2020 के रात्रि करीबन 03:00 बजे खेमराज, अश्वनी और रणकेश ग्राम कछारडीह (झलप) से ग्राम अकलतरा वापस आ रहे थे कि रास्ते में ग्राम मुढीपार एवं पिथौरा के बीच पुराइन तालाब के सामनें ट्रक क्रमांक CG 08 Z 7788 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को चलाते हुए जेसीबी वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जेसीबी वाहन को रणकेश चला रहा था तथा ट्रक के ठोकर मारने से तीनों को चोटे आयी है बताया गया । जिसके बाद उन्हें अस्पताल ईलाज के लिए ले आए ‍थे, अश्वनी तथा रणकेश को सामान्य चोट लगने से वहीं ईलाज चल रहा था । तथा खेमराज पटेल को रायपुर ले जाते समय टोल प्लाजा ढांक के पास मौत हो गया । जिसपर वाहन ट्रक क्रमांक CG 08 Z 7788 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर जेसीबी वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें