बसना : रास्ता में चक्का जाम कर मार्ग को अवरूद्ध करने पर मामला दर्ज
थाना बसना अंतर्गत ग्राम आरंगी में रास्ता में चक्का जाम कर मार्ग को अवरूद्ध करने पर मामला दर्ज किया गया है.जिससे कई लोगो को काफी दिक्क़ते हुई पुलिस ने बताया कि 29 नवम्बर 2020 को प्रताप सिंह बारीक प्रात: 08 बजे अपनी पत्नि पुष्पा बारीक, भाई बहु दीपिका बारीक को गर्भवती होने के कारण शाह डाक्टर के पास चेक कराने अपने स्वीफ्ट कार क्रं0 सीजी 04 एचडी 0718 से बसना ले गया था.
वापसी में चेक कराकर अपने गांव बम्हनी जा रहा था कि दोपहर 01.30 बजे के लगभग बसना से बिलाईगढ रोड परधीया सरायपाली मोड के पास आरंगी में भोजराज प्रधान, अश्वनी प्रधान, टेकचंद पटेल, टीकेलाल पटेल, सदानंद नायक एवं अन्य लोगो ने रास्ता में चक्का जाम कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया था. प्रताप सिंह के द्वारा घर ग्राम बम्हनी जाने की बात बताने पर भी वे लोग उस रास्ते से जाने नहीं दिये जिसके कारण उसे एवं उसकी पत्नी एवं बहु को बहुत परेशानी हुई दुसरे रास्ते से पैदल घर गये । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 341-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.