पैसे लेने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं चाकू से मारपीट मामला दर्ज
थाना पिथौरा अंतर्गत टप्पा में पैसे लेने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं चाकू से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 03 दिसम्बर 2020 को रात्री 11:30 बजे जितेन्द्र रात्रे अपने भाई सोहन रात्रे एवं भांजा अमृत लाल आवले के साथ रोहित बघेल के अंडा दुकान में अण्डा खाने गया था. रोहित बघेल जो इलेक्ट्रेसियन का काम करता है
उसे वह अपने फारेस्ट विभाग के AC रिपेरिंग के लिए बोला जो रिपेरिंग पैसा की बात को लेकर रोहित बघेल ने जितेन्द्र से कहा कि उसके हिसाब से बनवाना पड़ेगा और पैसा भीज्यादा भी देने पड़ेंगे इसी कहा सुनी में मार पिट एवं चाकू से जितेन्द्र के दाहिने पैर, जांघ, माथे एवं पेट पर हमला हुआ यह सब झगडे देखकर उसके भाई सोहन रात्रे एवं भांचा अमृत लाल आंवले ने बीच बचाव किया. प्रार्थी की लिखित आवेदन पत्र पर अपराध धारा 294, 323, 324 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया