पहले फेसबुक में हुई दोस्ती.. बात पहुंची शादी तक… फिर युवती के घर जाकर किया बलात्कार, छत्तीसगढ़ में लव सेक्स और धोखा का बढ़ता प्रकरण
मामला रायपुर के तेलीबांधा का है। फेसबुक मे दोस्ती होने के बाद मोबाईल से बातचीत होने लगा और आरोपी के द्वारा पीड़िता से अपने प्यार का इजहार कर शादी का झांसा दिया गया। युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से जबरदस्ती बलात्कार किया गया।आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड में भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता का आरोपी सत्येन्द्र गिरी से फेसबुक मे दोस्ती होने के बाद मोबाईल से बातचीत होने लगा और आरोपी के द्वारा पीड़िता से अपने प्यार का इजहार कर शादी का झांसा दिया गया और पीड़िता के मकान मे मिलने आकर रूकने की रायपुर मे व्यवस्था नहीं होने की बात कही जाने पर पीड़िता द्वारा एक दो दिन अपने घर रूकने की अनुमति देने पर उसका फायदा उठाते हुए आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया।
पीड़िता आरोपी के झांसे में आकर शादी करने की बात कहे जाने पर आरोपी को आटो खरीदने के लिए रूपये भी दी किन्तु बाद में आरोपी द्वारा शादी से इन्कार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सत्येन्द्र गिरी पिता श्री राम लखन उम्र 29 वर्ष सा. यश बिहार कालोनी मोती नगर टिकरापारा रायपुर के विरूद्ध अपराध क 469/20 धारा 376(2) (एन) भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 04.12. 2020 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड में भेजा गया।