09 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, तीन अलग जगह से बरामद की गयी शराब.
सरायपाली पुलिस ने मुखबीर सूचना मिला पर ग्राम काशीपाली के भोगीराम चौहान नामक व्यक्ति अवैध शराब अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर भोगीलाल चौहान के मकान में दबिश दी गयी भोगीलाल चौहान मकान में उपस्थित मिला और पुछताछ करने से मकान के आंगन में दिवाल किनारे शराब छुपाकर रखना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 03 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जब्त किया गया।
इसी तरह पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान संतपाली मोड के पास जाकर घेराबंदी किया जहां महुआ पेड के नीचे एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में लेकर बैठा था जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम जगसाय साहू पिता गीताराम साहू जाति तेली उम्र 38 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी का देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त किया गया।
तथा पुलिस ने मुखबीर के बताये दूसरे स्थान पर जाकर घेराबंदी किया जहां बिछिया में मेन रोड पानी टंकी के पास एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में लेकर बैठा था जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम रतिलाल चौहान पिता मुनु चौहान जाति गाडा उम्र 50वर्ष साकिन बिछिया जिला महासमुंद(छ.ग.)का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी का देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जब्त किया गया.
उपरोक्त तीनो आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।