उपयोग के पहले ही लाखों रु के लागत से बने धान खरीदी केंद्र मे... - CG Sandesh

उपयोग के पहले ही लाखों रु के लागत से बने धान खरीदी केंद्र में नवनिर्माण चबूतरा फड़ में आया दरार

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चनाट में लगभग 18 लाख की लागत से लगभग 10 नग नए चबूतरा का निर्माण किया गया है छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी केंद्रों  में पानी से बचाने के लिए चुबतरा फड़ का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकी बरसात होने के बाद भी संग्रहण किए हुए धान को पानी से बचाया जा सके | बिना फड़ के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी से सरकार को लाखों करोड़ों का नुकसान उठाना पडता है ऐसे में सरकार ने सभी खरीदी केंद्रों में फड़ चबूतरा का निर्माण करवाया गया, इस वर्ष जितने भी नए खरीदी केंद्र बनाया गया है उन्ही खरीदी केंद्रों में चबूतरा निर्माण नही हुवा है बाकी बहुत जगहो में धान खरीदी के लिए लिए फड निर्माण किया गया है

वही बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पँचायत चनाट खरीदी केंद्र में 18 लाख की लागत से 10 नग चुबतरा का निर्माण किया गया है इसमें से 1 नग चुबतरा में दरार आ चुका है जबकि इस चबूतरा का उपयोग अभी तक नही किया गया |


वही एक दूसरे फड में आधा अधूरा छबाई करके छोड़ दिया गया है, इससे निर्माण करवाने वाले एजेंसी द्वारा लापरवाही बरता गया जिस फड चबूतरा में दरार आया है उसका अभी तक उपयोग में नही लाया गया है बता दे कि इस फड का लोकार्पण कुछ दिन पहले ही सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ,और बसना जनपद पंचायत अध्यक्षता श्रीमती रूखमणी सुभाष पटेल , कुंजमन पटेल अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चनाट, श्रीमती हेमकुमारी जागेश्वर पटेल सदस्य जनपद पंचायत बसना के आतिथ्य में दिनांक 30 11 2020 सोमवार को सम्पन हुवा है दरार पड़ने वाले फड चबूतरा में धान का भंडारण करने के बाद ही पता चल पाएगा कि चबूतरा टिक पाएगा कि नही


अन्य सम्बंधित खबरें