शादी में डीजे बजाने को लेकर शुरु हुआ विवाद....बीच बचाओ करने ... - CG Sandesh

शादी में डीजे बजाने को लेकर शुरु हुआ विवाद....बीच बचाओ करने गऐ युवक को टांगी मार कर उतारा मौत के घाट...पढ़िए पूरी खबर

कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हिचुआं में शादी के दिन डीजे बजाने को लेकर हो रहे विवाद को शांत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद से मामला हत्या तक पहुच गई। जिसमें कापू पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को रिमांड पर कल भेजा जायेगा मिली जानकारी अनुसार मृतक पिताम्बर दास महंत पिता उदय दास उम्र 45 वर्ष साकिन पाराघाटी ठाकुरपोडी थाना कापू उसके रिस्तेदार की शादी में ग्राम कुम्हीचुंआ(कापू) परिवार सहित आया हुआ था ।

04 दिसम्बर के दोपहर करीब 12/30 बजे पिताम्बर का भांजा अनिल महंत एवं मुन्ना दास महंत डीजे बजाने की बात को लेकर नैहर दास के घर आंगन में लडाई-झगडा हो रहे थे जिसे पिताम्बर देखकर बीच बचाव करने पहुंचा तो मुन्ना दास महंत तुम बीच बचाव करने वाले कौन होते होते हो कहते हुए कमरे से टांगी लाकर पिताम्बर के सिर के दाहिने तरफ मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाया । आहत को उसके परिजन एम्बुलेंश से CHC पत्थलगांव लेकर गये , जहां डॉक्टर ने पिताम्बर दास महंत को मृत बताया गया


आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादंवि पंजीबद्ध. आरोपी मुन्ना दास महंत पिता नैहर दास महंत उम्र 25 साल ग्राम कुम्हीचुंआ थाना कापू को घर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया है जिसे कल रिमांड पर भेजा जावेगा ।


अन्य सम्बंधित खबरें