मारूती वाहन ने मोटर साइकल को मारी ठोकर,मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम भदरसी में मारूती वाहन ने मोटर साइकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि सुभाष चन्द्राकर 24 नवम्बर 2020 के सुबह करीबन 09/00 बजे सुभाष चन्द्राकर अपने घर महासमुन्दे में था. उसी समय उसका भतीजे संकेत चन्द्राकर ने फोन कर सूचना दिया कि वह और उसके पिताजी सुशील चन्द्राकर के साथ अपनी मो0सा0 क्रमांक CG 04 DY 6589 से महासमुन्द से बेलटुकरी सरायपाली जा रहे थे कि भदरसी गांव के पास सामने से आ रही मारूती सुजूकी ब्रेजा वाहन क्रमांक CG06 GN 6023 का चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके मो0सा0 को सामने से ठोकर मार दिया ।
जिससे उसका बांया पैर, टुट गया है व हाथ चेहरा में चोट लगा व उसके पिताजी के पीठ ,कमर, हाथ पैर एवं सर में चोट लगी। एक्सीडेंट होने से मो0सा0 क्षतिग्रस्त होना बताया । उसका भतीजा एवं बडा भाई CHC बागबाहरा में प्राथमिक उपचार कराने पर डा0 साहब के द्वारा रिफर करने पर RLC अस्पताल महासमुन्दा में ले जाकर ईलाज कराये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मारूती वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.