मुंह में टार्च मारने से मना करने पर मारपीट,मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम छोटे डाभा में मुंह में टार्च मारने से मना करने पर हाथ मुक्का एवं डंडा, इंटा से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 04 दिसम्बर 2020 को गांव के रोहित चौहान, मंगलु उर्फ सहदेव चौहान, शंभु चौहान द्वारा बिरेन्द्र कुमार साहू को रात करीबन 08.30 बजे वह अपने दुकान से अपने घर जा रहा था. रोहित चौहान के घर के पास पहुंचा था तब रोहित बिरेन्द्र के मुंह में टार्च मारा तब बिरेन्द्र मना किया तब रोहित चौहान द्वारा उसे मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच व मारपीट करने लगा । उसी समय मंगलु चौहान, शंभु चौहान वहां पर आकर बिरेन्द्र को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर इंटा से शंभु चौहान उसके जांघ को मारा, मंगलु उर्फ सहदेव उसे हांथ मुक्का से मारपीट किये बीच बचाव करने बिरेन्द्र कुमार साहू की पत्नि टकेश्वरी आई तो उसके साथ भी रोहित की बहन सरिता चौहान ने डंडे से मारपीट किये ।
मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गयी। झगडा कर धक्का मुक्की बीच बचाव के समय उसकी पत्नि का सोने का मंगलसुत्र वहीं गिर गया । मारपीट से उसे बांए हांथ कोहनी, गर्दन में दोनो तरफ चेहरा में जांघ में दाहिने हांथ कंधे के पिछे चोंट आई है व उसकी पत्नि के बांए हांथ में शरीर पीठ में चोंट लगी. घटना को विजय चौहान एवं अन्य लोग देखे है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.