शराब के नशे में मदहोश होकर पड़े दो व्यक्तियो पर कार्यवाही. - CG Sandesh

शराब के नशे में मदहोश होकर पड़े दो व्यक्तियो पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस टाउन पेट्रोलिंग रवाना हुआ था कि बस स्टैण्ड के सामने सरायपाली आम रोड पर शराब के नशे में एक व्यक्ति मदहोश होकर झुम रहा था,जहां काफी भीड इकट्ठा हो गयी.

जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर शराबी व्यक्ति ने अपना नाम जितेश साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिलाईगढ थाना चंद्रपुर हाल वार्ड नं0 14 महलपारा थाना सरायपाली का रहने वाला जिसे गवाह के समक्ष मौके पर पकड़ के सीएचसी सरायपाली में शराब पीने का मुलाहिजा फार्म भरकर डॉक्टर साहब से आरोपी का मुलाहिजा कराया गया है। डॉक्टर साहब द्वारा शराब पीना लेख किया गया है।


इसी तरह दूसरे जगह पर पुराना शासकीय अस्पताल के सामने आम रोड पर शराब के नशे में एक व्यक्ति मदहोश होकर गिरा पडा मिला था उक्त जगह मे भी काफी भीड़ थी, जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर शराबी व्यक्ति ने अपना परिचय नाम रूद्र सोनी उर्फ कैलाश सोनी पिता डिग्रीलाल सोनी उम्र 19 वर्ष साकिन गाताडीह हाल महलपारा सरायपाली का रहने वाला जिसे गवाह के समक्ष मौके पर उठा कर सीएचसी सरायपाली में ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा फार्म भरकर डॉक्टर साहब से आरोपी का मुलाहिजा कराया गया है। डॉक्टर साहब द्वारा शराब पीना लेख किया गया है।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(च)1 आबकारी एक्ट जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें