उधारी नही पटाने पर की गयी मारपीट मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत अटल आवास में उधारी पैसा नही देने पर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि विजय गुप्ता किराना दुकान चलाता है. 04 दिसम्बर 2020 को रात्रि करीब 08.00 बजे विजय गुप्ता अपने दुकान में था कि उसी समय बालसी निवासी सोनसाय पिता जयलाल सतनामी आया और मेरा उधारी पैसा क्यों नहीं दे रहा कहने पर तो विजय गुप्ता तेरा क्या चीज का पैसा लग रहा हूं बोला तो उतने पर से ही सोनसाय ने मां बहन की गाली देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी समय विजय गुप्ता का भाई जित्तु गुप्ता उसी समय आया और बीच बचाव किया तो उसे भी सोनसाय ने मारपीट किया उसके बाद सोनसाय चला गया और थोडी देर बाद अपने भाई सादराम पिता जयलाल सतनामी को लेकर आया और सोनसाय डण्डा पकडा था फिर विजय गुप्ता को डण्डा से मारा और सादराम भी मारपीट करना शुरू कर दिया एवं उसके घर अंदर घुसकर उसकी पत्नि नम्रता गुप्ता को भी मारपीट किये है एवं जान सहित मारने की भी धमकी दिये है।
घटना को दिलहरण चौहान, योगेन्द्र सिंह एवं अंजुलता देखे है एवं बीच बचाव किये है । मारपीट से उसे दाहिने हाथ में एवं उसके भाई के पेट एवं बांये पैर एवं मेरी पत्नि के बांये हाथ के कलाई में चोट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.