धान खरीदी केन्द्र हटाये जाने का विरोध को लेकर हुआ चक्का जाम,... - CG Sandesh

धान खरीदी केन्द्र हटाये जाने का विरोध को लेकर हुआ चक्का जाम, मामला दर्ज.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम सरकड़ा मुरईधोवा नाला के पास धान खरीदी केन्द्र हटाये जाने का विरोध को लेकर चक्का जाम करने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 05 दिसम्बर 2020 को ग्राम सरकड़ा के कुछ लोग ग्राम सरकड़ा में धान खरीदी केन्द्र हटाये जाने का विरोध कर अपने मांगों को लेकर महिला पुरूष सदस्यों के साथ सरकड़ा धान खरीदी केन्द्र के पास धरना पर बैठे थे जो अचानक अपनी मांग को लेकर ग्राम सरकड़ा से मुरईधोवा नाला के पास नेशनल हाईवे 53 को चक्काजाम करने की नियत से मुरई धोवा नाला के पास आकर नारेबाजी करते हुए दोपहर करीबन 01:30 बजे जबरन NH-53 में डिवाइडर के दोनों तरफ पूरे रास्ते को रोककर आवागमन अवरूद्ध कर दिया गया, बीचो बीच बैठकर चक्का जाम करने से बड़ी मुश्किलें सामने आई.


जिन्हें मौके पर पहुंचकर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया जो अपनी मांगो को लेकर अड़े रहे. जिसमें ग्राम सरकड़ा के निवासी एवं अन्य लोग भीड़ एकत्र कर अपनी मांग को लेकर मुरई धोवा नाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को करीबन 01 घंटा तक रोककर अपने अपने साधनों से आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोककर आवागमन अवरूद्ध कर दिये थे जिससे आम जनता को आने जाने में परेशानी हुई एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी ।

घटना को आने जाने वाले लोगों ने देखा है । उक्त लोंगों का कृत्य अपराध धारा 147,341 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें