news-details

योगा गुरु के ऊपर अपराध दर्ज... योग सिखाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म ! दो दिन बाद योगा गुरु की होने वाली थी शादी ..

देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार और छेड़छाड़ जैसे मामलों में कमी नहीं आ रही है, बावजूद इसके ऐसी घटनाओं के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां योगा टीचर ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया है। मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी योगा टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक योगा टीचर ने योगा सिखाने के बहाने महिला को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने योग सिखाने के बहाने कई बार रेप किया है। महिला शिकायत लेकर छत्तीसगढ़ भवन पहुंची, फिर दर्ज हुआ मामला:-

इसके बाद महिला शनिवार देर शाम छत्तीसगढ़ भवन पहुंच गई और वहां पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिकायत की। उनके दखल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। गृहमंत्री साहू ने पुलिस को पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए कहा। वहीं महिला का कहना है कि योग गुरु दुर्गेश की दो दिन बाद शादी होने वाली है। आरोप है कि योग गुरू का बड़ा भाई भी जान से मारने की धमकी दे रहा है




अन्य सम्बंधित खबरें