कोर्ट मैरिज करूंगा, पत्नी बना कर रखूंगा कहकर 3 वर्षों से महि... - CG Sandesh

कोर्ट मैरिज करूंगा, पत्नी बना कर रखूंगा कहकर 3 वर्षों से महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध...पासबुक सहित 20 हज़ार लेकर हो गया गायब...अपराध दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

चक्रधरनगर में महिला द्वारा शिवदास निवासी पखनाकोट पत्थलगांव के विरुद्ध विगत 03 वर्ष से कोर्ट मैरिज का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पीड़िता बताई कि अपने पति से तलाक होकर अलग अपने मायके में रह रही है ।

जामगांव स्थित एक कंपनी में काम करती थी । उसी दौरान शिवदास निवासी पखनाकोट पत्थलगांव से जान पहचान प्रेम संबंध हो गया जो करीबन तीन वर्ष से कोर्ट मैरिज करूंगा, पत्नी बना कर रखूंगा कहकर इसके घर आकर शारीरिक संबंध बनाता था।

02 दिसम्बर को रात 20000 रू आधार कार्ड, मोटर कार्ड, पास बुक आदि कागजात को लेकर भाग गया है और इसे रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है


अन्य सम्बंधित खबरें