चोरी की वारदातों में बढोत्तरी, लेकिन साहब नही लिखते एफआईआर..!पीड़ितों ने लगाया पुलिस पर गम्भीर आरोप...
जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले में एक ओर जहां आपराधिक घटनाओं में शिकंजा कसनें के लिए लगातार क्राईम मिटींग लेकर आपराधिक घटनाओं को लगाम देनें के लिए दिशा निर्देश देते रहते हैं लेकिन जिले के तमनार थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं दिन ब दिन बढती ही जा रही हैं। इन पर कार्रवाई तो दूर तमनार पुलिस तो इनकी FIR लिखने को ही तैयार नहीं है।
हर चौंक चौराहे में सीसीटीवी कैमरें की दुबारा आवश्यकता:-
एक ओर तमनार थाना क्षेत्र में दिन ब दिन चोरी और लुटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। वहीं जब पूर्व में तमनार थाना प्रभारी एस एन सिंह थे तब लगभग सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था और जो बराबर चलती भी थी और उस पर बकायदा निगरानी भी रखी जाती थी। जिससे वहां पर अपराध भी काफी कंट्रोल में था। लेकिन आज चौक चौराहे खंभे में लगे सभी कैमरे आज के दिन में सिर्फ दिखावा मात्र हो गए है। सभी चौक चौराहों के सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत और बचे हुए चौक चाराहों में सीसीटीवी लगानें की आवश्यकता है।
बीते 21 तारीख की रात को हुंकराडीपा चौक के एक वेल्डिंग दुकान से चार नग
आक्सीजन सिलेंडर की चोरी अज्ञात चोरों ने की। वहीं कुछ ही दूरी पर घटना को
अंजाम दिया गया। वहाँ स्थित टायर दुकान से 12 नग पुराने टायरों की चोरी हो
गई। दोनों पीड़ितों ने तमनार थाना जाकर आवेदन तमनार थाना प्रभारी को दिया
था। लेकिन आज दिनांक तक ना तो पुलिस का कोई स्टाफ मौका ए वारदात पर जांच के
लिए आया और ना हीं अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो पाई। ये कुछ
मामले हमारे संज्ञान में आए, मगर ऐसे कई मामले और हैं जो हमारे संज्ञान में
नहीं। हो सकता है इस खबर के बाद वह मामले भी सतह पर आए; जिनकी अब तक
रिपोर्ट नहीं हुई, जो सिर्फ आवेदन तक ही सीमित है।
एक तरफ पुराने
लूटपाट के आरोपियों का पकड़ा ना जाना और दूसरी तरफ इन चोरियों के खिलाफ
एफआइआर भी दर्ज ना करना। इससे जनता के हौसले पस्त और अपराधियों के हौसले
में इजाफा हो रहा है। जो आए दिन होने वाली चोरी और लूटपाट की घटनाओं को
बढ़ावा भी दे रही हैं।