दो स्थानों से 20 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पाटसेंद्री रोड किनारे एक व्यक्ति बिक्री करने की नियत से हाथ भट्ठी का महुआ शराब रखा हुआ है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम पाटसेंद्री के रोड किनारे घेराबंदी कर रेड किया गया.
एक व्यक्ति को अवैध शराब रखे रंगे हाथ पकडा गया उसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सीताराम गोंड़ पिता गोवर्धन गोंड़ उम्र 48 वर्ष साकिन पाटसेंद्री थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। आरोपी के पास रखे पांच लीटर वाली सफेद जरकीन में 04 लीटर हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब कीमती 400 रूपया का रखा मिला. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ भट्टी का महुआ शराब पीले कलर के जरकीन में रखकर जामबाहलीन मंदिर के पास खड़ा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पर रेड कार्यवाही कर आरोपी गजेंद्र ताण्डी पिता सुकरू ताण्डी जाति गांड़ा 25 वर्ष साकिन टेंगनापाली चौकी बलौदा थाना सरायपाली के कब्जे से एक 15 लीटर के पीला प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ 15 लिटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब कीमती 1500रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।