स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षामं... - CG Sandesh

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षामंत्री उमेश नंदकुमार पटेल को डी फार्मेसी की परीक्षा ऑनलाइन करवाये जाने के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने विद्यार्थियों को दिया आश्वासन.

स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई (दुर्ग) के छात्रों ने डी फार्मेसी प्रथम वर्ष (सत्र अप्रैल-मई 2019-2020) की मुख्य परीक्षा ऑनलाईन करवाये जाने के सम्बंध में मंत्री उमेश पटेल को मिलकर ज्ञापन सौंपा.

उपरोक्त दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 2020/1227 सूचना आया है. जिसमें डी फॉर्मेसी व अन्य ब्रांच वालों का समय सारणी प्रकाशित किया गया है. जिसमें 15/12/2020 को मुख्य परीक्षा आयोजित किए जाने का उल्लेख है.

कोविड-19 महामारी के प्रभाव से आप भलीभांति अवगत है और यह भी ज्ञात है कि पिछले लगभग 8-9 माह से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण बन्द थे एवं नॉन फाईनल ईयर वाले छात्रों को अस्थायी रूप से प्रमोट किया गया था. इस बीच द्वितीय वर्ष की ऑनलाईन पढ़ाई जारी था. जिसके कारण प्रथम वर्ष की पढ़ाई नही हो पायी है.

इस बीच अचानक 29 नवंबर 2020 को विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइड में सुचना आया कि 15/12/2020 से परीक्षा आयोजित होना है। चूकि डी फॉर्मेसी अंतिम वर्ष की परीक्षा एवं कोविड-19 महामारी में ऑनलाईन मोड पर CSVTU द्वारा लिया जा चुका है. अतः छात्रों द्वारा निवेदन किया गया है कि डी फॉर्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थीओं के भविष्य एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कोविड-19 महामारी में मुख्य परीक्षा को ऑनलाईन मोड पर ही लिया जाए अन्यथा कई विद्यर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

मंत्री उमेश पटेल ने ने छात्रों की बात को ध्यान से सुना एवमं विश्वविद्यालय से इस बावत छात्र हित मे बात करने की बात भी कही है.



अन्य सम्बंधित खबरें