बसना : मोटर साइकल के ठोकर से पैर में लगी चोट. - CG Sandesh

बसना : मोटर साइकल के ठोकर से पैर में लगी चोट.

थाना बसना अंतर्गत बंजारी देवता के पास मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण रात्रे 1 दिसम्बर 2020 दोपहर करीबन 12 बजे मो0सा0 एचएफ डिलक्स क्र0 CG 06 GJ 9169 को चलाते हुये ग्राम साल्हेझरिया से ग्राम गढफुलझर जा रहा था. और जैसे बंजारी देवता के पास पहूंचा उसी समय सामने से जयदेव सिदार पिता सुंदर सिंग सिदार ग्राम फुलवारी मो0सा0 प्लेटिना क्र0 CG 06 GH 0419 को तेज रप्तार एवं लापरवाही पूर्वक गलत रास्ते से चलाते हुये आकर लक्ष्मण रात्रे के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.


जिससे लक्ष्मण रात्रे के दाहिना पैर में चोंट लगा. और घटना के बाद उसे 112 से शासकीय अस्पताल बसना ईलाज कराने लाया गया, जहाँ से ईलाज कराने पश्चात डाक्टर द्वारा रिफर करने पश्चात राजधानी अस्पताल रायपुर में वह ईलाज करवाया. और अब लक्ष्मण रात्रे चलने योग्य नही है. इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें