news-details

छत्तीसगढ़ में 2 पुलिसकर्मियों ने 17 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म..! डायल 112 में तैनात दोनो कॉन्स्टेबल गिरफ्तार..पुलिस पर मामले को दबाने औऱ समझौता कराने का भी लगा आरोप...रक्षक निकले भक्षक..

बिलासपुर में दो पुलिसकर्मियों ने 17 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म किया है। दोनों पुलिसकर्मी डायल 112 में कांस्टेबल हैं। आरोप है कि किशोरी को दोनों आरोपी डरा धमकाकर बुलाते थे और रेप करते थे। किशोरी की शिकायत के बाद मामला जांच में सही पाया गया। इस पर सरकंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो माह बाद दोनों कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र निवासी 17 साल की किशोरी को कुछ माह पहले डायल 112 में तैनात कांस्टेबल देवानंद केंवट और वीरेंद्र राजपूत ने एक युवक के साथ पकड़ा था। इस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने किशोरी का मोबाइल नंबर लिया और धमकाकर छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद से ही किशोरी को दोनों सिपाही कॉल करने लगे। वह डरा धमकाकर उसे बुलाते थे और दुष्कर्म करते थे।


दो महीने बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया

परेशान होकर किशोरी ने अक्टूबर 2020 में सरकंडा थाने में FIR दर्ज करा दी। आरोपी कांस्टेबल इसी थाने के पदस्थ बताए जा रहे हैं। इस मामले की जांच में पुलिस को लंबा समय लग गया। जांच सही मिलने पर 6 दिसंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस दोनों कांस्टेबल को बचाने के प्रयास में जुटी रही। इसके लिए समझौते का भी दबाव बनाया गया।

पहले एक ऑटो चालक भी पकड़ा गया था रेप केस में

पुलिसकर्मियों से पहले एक ऑटो चालक को भी किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि बहतराई निवासी पंचराम साहू उर्फ सोनू किशोरी को अपनी ऑटो में पुलिसकर्मियों के पास छोड़ने जाता और लाता था। आरोप है कि इस दौरान उसने भी मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसकी भी शिकायत किशोरी ने थाने में की थी।




अन्य सम्बंधित खबरें