पिथौरा : शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 8 लो... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 8 लोगों पर कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 8 लोगों पर कार्यवाही की गयी है.

जिसमे बस स्टेण्ड पिथौरा के आगे चखना दुकान में शराब पिने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे राजेश सिन्हा उम्र 32 साल साकिन महलपारा वार्ड नंबर 9 के पास से एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 20 एम एल देशी प्लेन शराब भरी हुई कीमती 25/- रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास शराब की गंध आती हुई जप्त की गयी है.

बार चौंक खेल मैदान के पास एक ठेला में लोगो को बिठाकर शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं पानी पाउच उपलब्ध करा रहे गेंदराम यादव उम्र 18 साल के पेश करने पर एक अंग्रेजी गोवा शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 10 एम एल अंग्रेजी गोवा शराब भरी हुई कीमती 12/- रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास शराब की गंध आती हुई जप्त की गयी.

तथा शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दूकान के आसपास झोपडी में लोगो को शराब पिने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे है आरोपी गुलशन कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी सरईपाली थाना तेन्दूकोना के पास से एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 30 एम एल देशी शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास प्लेन शराब की गंध आती हई जप्त की गयी.

आरोपी दिलीप सिन्हा उम्र 23 साल साकिन महलपारा पिथौरा के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 60 एम एल देशी शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास प्लेन शराब की गंध आती हुई जप्त की गयी.

तथा आरोपी महेन्द्र कुमार यादव उम्र 33 वर्ष लाखागढ पिथौरा के पास से एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 50 एम एल देशी शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास जिसमें प्लेन शराब की गंध आ रही है.

तथा दिगम्बर छात्रे पिता बली छात्रे उम्र 24 साल साकिन लाखागढ थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का होना बताया आरोपी के कब्जे से एक अंग्रेजी गोवा शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 20एम एल अंग्रेजी गोवा शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास जिसमें अंग्रेजी गोवा शराब की गंध आ रही.



आरोपी बृजलाल सिन्हा पिता छेदूराम सिन्हा उम्र 46 वर्ष रावणभाठा अमरईया पारा के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी जिसमे करीबन 10 एम एल देशी शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास जिसमें प्लेन शराब की गंध आ रही जप्त की गयी.

उपरोक्त मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36 सी अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

तथा शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति उदेश्याम नायक उम्र 55 साल साकिन लाखागढ थाना पिथौरा को झोपडी में शराब पिने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया, तथा आरोपी उदेश्याम नायक के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की 180ml जिसमें करीबन 20ml देशी शराब भरी हुई एवं एक नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (A) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें